मौनी रॉय को 9 दिन बाद मिला अस्पताल से डिस्चार्ज; सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सिर्फ सीरियल्स में ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया में भी काम किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय कौशल के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते उनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं। हाल ही में मौनी को लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मौनी रॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें ९ दिन बाद डिस्चार्ज मिला है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

   

अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अस्पताल में 9 दिन और मैं अब तक की किसी भी चीज़ से अधिक गहरी शांति से अभिभूत हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे- धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। सभी चीज़ों पर एक खुशहाल स्वस्थ जीवन।’ बता दें कि इसके साथ ही मौनी रॉय ने पोस्ट में अपने पति सूरज नांबियार के लिए भी एक स्पेशल मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने पति को टैग करते हुए लिखा कि, ‘आपके जैसा कोई नहीं है.. मैं हमेशा आभारी हूं। ओम नमः शिवाय’

मौनी रॉय की पोस्ट देखने के बाद उन के फैन्स चिंता में है। इस बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय को अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया..? इसका सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन, उनकी पोस्ट को लेकर कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही ‘फ्लिक द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी के अलावा संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


Leave a Comment