BB OTT 2′ के पहले एविक्शन में कौन होगा बेघर..?; बेबीका, जिया, पलक और अविनाश का बढ़ा टेंशन


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। मनोरंजन जगत के सबसे लोकप्रिय और विवादित शो में से एक है बिग बॉस। इस शो की ओटीटी सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। हमेशा की तरह घर में अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने एंट्री की है। इन प्रतियोगियों को बिग बॉस के घर में प्रवेश किए हुए कुछ ही दिन हूए हैं, लेकिन एक प्रतियोगी को दुर्व्यवहार के कारण घर से बाहर निकाल दिया गया है। इसके बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए पहला नॉमिनेशन टास्क पूरा हुआ। जिसमें घर के सदस्यों द्वारा बेबीका धुर्वे, जिया शंकर, पलक नाज़ और अविनाश सचदेव को नॉमिनेट किया गया है। उनमें से एक इस सप्ताह के अंत में बाहर जाएगा।

   

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में है। इस साल सीजन के बॉस भी दर्शक ही हैं। इसके अलावा, २४ घंटे प्रतियोगियों पर नजर रखने के लिए निर्माताओं ने जियो सिनेमा के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग रखी है। इस सीजन को सलमान खान खुद होस्ट कर रहे हैं। तो कुल मिलाकर ये सीज़न सबसे हटके और अलग है। ऐसे में नॉमिनेशन टास्क पूरा होने कें बाद प्रत्येक प्रतियोगी ने खुद को बचाने के लिए किसी और को नॉमिनेट किया है। पहले सप्ताह में बेबिका, जिया, पलक और अविनाश ऐसे ४ प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया गया है। पलक को जैसे तैसे घर में एंट्री मिली है। इसी बीच अब वह नॉमिनेट हूई हैं। घर वालों के अनुमान के मुताबिक पलक के बेघर होने की संभावना ज्यादा है।

पूजा भट्ट, साइरस ब्रोचा, फलक नाज़, मनीषा रानी, ​​जद हदीद, आलिया सिद्दीकी और अभिषेक मल्हान नॉमिनेशन सें बच गये है। इस बात से ज्यादा चर्चा नॉमिनेशन में से कौन बेघर होगा इस बात कि है। इस बीच घर वालों के मुताबिक पलक एलिमिनेट हो जाएंगी। तो कुछ लोग तो ये भी सोच रहे हैं कि इस हफ्ते कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा।ऐसा इसलिए क्योंकि प्रकाश कुमार उर्फ़ पुनीत सुपरस्टार को उनके अभद्र व्यवहार और बिग बॉस की संपत्ति में तोड़फोड़ के कारण कुछ ही घंटों में बाहर कर दिया गया था। जिसके चलते एक सदस्य पहले ही घर से जा चुका है। तो अब कहा जा रहा है कि इस हफ्ते भी एव्हिक्ट नहीं होगा।


Leave a Comment