मशहूर TV एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने प्रीमैच्योर बेबी को दिया जन्म; पोस्ट शेयर करते हुए कहाँ..


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। हिंदी टेलीविजन जगत कि लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की गर्भावस्था सोशल मीडिया में काफी चर्चा में थी। इसके बाद खबर आई है कि दीपिका ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। दीपिका और शोएब के घर छोटेसे राजकुमार आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपिका के बेटे का जन्म समय से पहले हुआ है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी है। दीपिकाने अपने मां बनने की खुशी जाहिर करते हुए बच्चे और खुद के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।

   

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने २१ जून २०२३ की सुबह अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ, लेकिन कहा जा रहा है कि बच्चा और मां दीपिका दोनों स्वस्थ हैं। दीपिका और शोएब दोनों ही बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। अब वे माता-पिता के रूप में एक नई जीवन यात्रा शुरू कर रहे हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, ‘आज २१ जून को हम एक बच्चे के माता-पिता बने हैं। यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे लिए प्रार्थना करें’। इससे पहले एक बार दीपिका का मिसकॅरेज हुआ था। लेकिन उसके बाद जब वह फिर से गर्भवती हुई तो वह और उसका पति बहुत सावधान थे। अंततः आज उनके जीवन में नन्हे राजकुमार के स्वरूप में खुशियां आयी हैं।

दीपिका और शोएब ने २०१८ में शादी की थी। शोएब से शादी करने के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म को कबूल किया था। कल शोएब का जन्मदिन था और इस मौके पर दीपिका ने बेहद ही प्यारे कैप्शन के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हर दुआ में आपका नाम है। अल्फाजों से बढ़ा कुछ नहीं है, यह समझाने के लिए कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और समय के साथ आपकी मोहब्बत ने मेरी जिंदगी को सिर्फ और ज्यादा खूबसूरत बनाया है।

और अब ये सफर साथ और ज्यादा खूबसूरत होने वाला है। येस आप पापा बनने वाले हैं। आपको एक पिता के रूप में देखने का इंतजार नहीं हो रहा। आप सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे पति और अब इंशाअल्लाह आप सबसे अच्छे पिता होंगे। आपको लाइफ की हर खुशी मीले, हर वो चीज जिसकी आपको ख्वाहिश है। क्योंकि मुझे पता है कि आप बेस्ट के अलावा और कुछ नहीं डिजर्व करते हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी.. आई लव यू।


Leave a Comment