बडे पर्दे पर हद से ज्यादा बोल्ड हुई ये एक्ट्रेसेस; फैंस भी हुए थे हैरान


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड फिल्म जगत में ग्लैमर की कोई कमी नहीं है। इस चमक-दमक की दुनिया में हर दिन नए-नए चेहरे कदम रख रहे हैं। नई अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल से इस इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। लेकिन कुछ लोग जल्दी ही इंडस्ट्री छोड़ देते हैं। अक्सर फिल्म की कहानी के मुताबिक इन अभिनेत्रियों को अपने स्वभाव के विपरीत किरदार निभाने पड़ते हैं। उन्हें बोल्ड कथानक के साथ बोल्ड तरीके से सिल्वर स्क्रीन पर काम करना होता है। लेकिन अक्सर कुछ कलाकार बोल्डनेस में इस कदर डूब जाते हैं कि बाद में चर्चा का विषय बन जाते हैं। तो आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानने जा रहे हैं। जो बड़े पर्दे पर दिए गए बोल्ड सीन्स की वजह से चर्चा में आई थीं।

   

१. ज़ीनत अमान – बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान एक समय बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में थीं। आज भी उनके कई फैन हैं। जीनत अमान ने 1978 की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में रूपा की केंद्रीय भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन देकर सभी के होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म में जीनत अमान ने कभी गिरते झरने में भीगकर सबको चकित कर दिया तो कभी अपने लटक मटक चाल से दर्शकों का ध्यान खींचा।

२. मंदाकिनी – बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए कम है। उस समय सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में मंदाकिनी का नाम सबसे ऊपर था। तिरछी आंखें और मादक शरीर उनकी सुंदरता के उच्चतम बिंदु थे। साल 1985 में मंदाकिनी ने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में केंद्रीय भूमिका निभाई। यह फिल्म बहुत लोकप्रिय हुई थी। फिल्म में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए हैं। इसमें उन्होंने इंटीमेट सीन भी दिए हैं।

३. रेखा – अभिनेत्री रेखा जी की खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड सिने जगत में होते हैं। उन्हों ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर कई सालों तक फिल्मी दुनिया पर राज किया है। 1997 में ऍक्टरेस रेखा ओम पुरी के साथ फिल्म ‘आस्था’ में काम किया। जिसमें उन्हों ने इंटीमेट सीन दिया था। इस फिल्म में रेखा जी ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो जीवन की भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वेश्यावृत्ति करती है। फिल्म में ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ उनके बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहे।

४. राधिका आपटे – २०१५ में रिलीज हुई ‘पार्च्ड’ मुव्ही एक सोशल विषय पार आधारित मुव्ही है। जो लीना यादव द्वारा लिखित और निर्देशित है और अजय देवगन द्वारा अपने बैनर अजय देवगन एफ फिल्म्स के तहत निर्मित है। इस फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे ने एक छोटे से गांव की महिला का बोल्ड किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने सभी रूढ़ि वादिता को तोड़ दिया। इस फिल्म में राधिका बेहद बोल्ड अंदाज में देखी गई।

५. इशा गुप्ता – बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनके अलग अलग बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते दिखते है। साल 2012 में ईशा गुप्ता एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत 2’ में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने टॉपलेस सीन दिया था। उसके बाद ‘राझ ३’ में भी उन्होंने न्यूड सीन दिया था।

६. मल्लिका शेरावत – मल्लिका शेरावत का नाम बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में शामिल है। मल्लिका सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक और हॉट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2004 में मल्लिका ने फिल्म ‘मर्डर’ में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, जिससे कई फैंस हैरान रह गए। इस फिल्म में मलाइका ने सारी हदें पार करते हुए एक्टर इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन दिया था।

७. सनी लिओनी – बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की हॉटनेस के बारे में पूरी इंडस्ट्री जानती है। बोल्डनेस की सारी हदें पार करते हुए सनी लियोनी अपने हुस्न से हमेशा अपने फैंस को चौंकाती रहती हैं। सनी लियोन ने ‘जिस्म’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘लीला’ जैसी कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं। सनी लियोनी कई एक्टर्स के साथ बोल्ड सीन देती नजर आ चुकी हैं।

८. करीना कपूर खान – बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान भले ही सिने जगत से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हमेशा होती रहती है। बोल्डनेस के मामले में करीना किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बान’ में करीना ने सैफ अली खान के साथ इंटीमेट सीन दिया था। जिसकी चर्चा आज भी होती है।

९. कियारा अडवाणी – बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अब तक वह कई फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुकी हैं। जिसकी हमेशा सराहना की गई। खूबसूरत और विनम्र किरदारों से अपनी पहचान बनाने के बाद कियारा आडवाणी एक वेब सीरीज में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। 2018 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में कियारा ने विक्की कौशल के साथ बोल्ड सीन दिया था। इसके अलावा उनका एक सीन भी काफी चर्चा में रहा था।

१०. दिशा पाटनी – दिशा पाटनी का नाम भी अब आज की अग्रणी अभिनेत्रियों में शामिल हो गया है। दिशा हमेशा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती हैं। लेकिन 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ में उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ बेहद बोल्ड सीन दिया था। उनका किसिंग सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।


Leave a Comment