स्वरा भास्कर का मॅटर्निटी फोटोशूट; पति के साथ शेयर की रोमँटिक तस्वीरें


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह एक्टिंग के बजाय विवादों के कारण सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच इस साल की शुरुआत में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया। इसके बाद शादी के कुछ ही महीनों में उन्होंने खुशखबरी दी कि वह मां बनने वाली है। अब उनका मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

   

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने पति फहाद अहमद के साथ रोमांटिक पोज दिए हैं। एक्टरेस का ये मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। स्वरा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कभी- कभी जीवन अप्रत्यक्षित आशीर्वाद लेकर आता है और फिर आपकी आत्म- खोज और एक साथ जीवन की यात्रा शुरू होती है।’

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ कुछ रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट और कुछ कलरफुल तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में स्वरा और फहाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो में स्वरा का बेबी बंप नजर आ रहा है। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

स्वरा का ये मैटरनिटी फोटोशूट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। स्वरा और फहाद अहमद ने जनवरी महीने में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद फरवरी में स्वरा और फहाद अहमद ने दोबारा पारंपरिक तरीके से शादी की। इसके बाद वे जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं।


Leave a Comment