फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे शाहरुख खान; सफलता के लिए मांगी दुआ


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अब रिलीज होणे के लिए पुरी तरह से तैयार है। इस फिल्म की चर्चा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है। इसी बीच अब ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख के फैंस काफी उत्सुक हैं। इतनाही नहीं इस फिल्म को ले कर सभी को काफी उम्मीदें हैं। तो वहीं अभिनेता शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ की सफलता के लिए देवताओं के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

   

एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ के प्रमोशन के साथ- साथ भगवान का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख ने जम्मू जाकर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। इसके बाद अब वह आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस वक्त शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में नतमस्तक हुए। इसी बीच शाहरुख खान का बालाजी मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडियावर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख भगवान के दर्शन करने के बाद फैन्स को अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने इस समय सफेद वस्त्र पहने थे। वहीं सुहाना खान और नयनतारा ने भी सफेद सूट पहना था। इस वायरल वीडियो में तीनों भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इस 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा ​​और प्रियामणि नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।


Leave a Comment