‘आंखों पर गॉगल, हाथ में बंदूक और…’; फिल्म ‘देवा’ से शाहिद कपूर का डैशिंग लुक जारी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत मुकाम बनाया है। चॉकलेट बॉय के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत करने के बाद, शाहिद ने कई फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाएँ निभाईं है। लेकिन शाहिद द्वारा निभाए गए किरदार कबीर सिंह ने सभी का दिल जीत लिया। सिर्फ रोमांटिक ही नहीं, शाहिद कपूर ने अबतक सनकी और उससे भी अधिक वैविध्यपूर्ण शैली वाली भूमिकाए निभाई है।

   

इसके बाद अब शाहिद की आनेवाली नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें फैंस शाहिद का हटके अंदाज देखकर खुश हो रहे है। इस आने वाली फिल्म का नाम ‘देवा’ है। फिल्म ‘देवा’ से अभिनेता शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी किया गया और यह सभी का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। इस पोस्टर में आंखों पर गॉगल, शरीर पर सफेद शर्ट, खाकी पैंट और हाथ में बंदूक लिए शाहिद अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

दशहरे के शुभ अवसर पर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। इसके मुताबिक, शाहिद की आने वाली फिल्म ‘देवा’ अगले साल यानी 2024 में दशहरे के मौके पर रिलीज होगी। इसी बीच शाहिद का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहिद इसमें पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे।


Leave a Comment