सजेगा मंडप.. बजेगी शहनाई.. ‘इस’ दिन सात फेरे लेंगे राघव और परी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की 13 मई 2023 को धूमधाम से सगाई हुई। उनके एंगेजमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके बाद अब परिणीति और राघव के शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सगाई के बाद दोनों से कई बार शादी की तारीख के बारे में पूछा गया। आखिरकार अब राघव और परिणीति की शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू की जानकारी सामने आ गई है।

   

पिछले कई दिनों से राघव और परिणीति की शादी की खूब चर्चा हो रही है। उनके सगाई की तस्वीरों और वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा था। खास बात यह है कि इनकी केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आई। राघव और परिणीति की सगाई को लगभग 3 से 4 महीने हो गए हैं। लेकिन अभी भी उनकी शादी को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आ रही थी। सिवाय इसके कि सिर्फ तैयारियां ही चल रही हैं। आखिरकार अब इस सवाल का जवाब मिल गया है कि राघव और परिणीति की शादी कब होगी।

बी- टाउन के पॉपुलर कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, परिणीति और राघव की शादी की तारीख तय हो गई है और इसके मुताबिक वे 25 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति की शाही शादी राजस्थान में होगी। साथ ही एंगेजमेंट की तरह उनकी शादी में भी राजनीतिक और मनोरंजन जगत के दिग्गज शामिल होते नजर आएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का जश्न लगातार 10 दिनों तक मनाया जाएगा। इस बीच परिणीति और राघव ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।


Leave a Comment