हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (priyanka chahar choudhary) कलर्स टीवी के रिऍलिटी शो ‘बिग बॉस 16‘ से सुर्खियों में आईं ‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीवी मनोरंजन की दुनिया में एक प्रसिद्ध चेहरा होने के कारण प्रियंका का बहुत बड़ा फॅन्स ग्रुप है। जो प्रियांका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी सामने आने पर चिंता व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उनका हेल्थ अपडेट:-
priyanka chahar choudhary
खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये खबर सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल गई है और अस्पताल से प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई है। (priyanka chahar choudhary) फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। प्रियंका के एक करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी है। इसमें उन्होंने प्रियंका की एक फोटो शेयर की है। जो वायरल हो रही है।

इस फोटो में प्रियंका चहर चौधरी के हाथ पर सलाइन लगी नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उनकी दोस्त ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ। तो फिर अपनी गर्ल गैंग के साथ फिर से मजा करो!!’ अभिनेत्री प्रियंका चहर चौधरी के साथ क्या हुआ? (priyanka chahar choudhary) उनकी तबीयत किस वजह से बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है..? इन सवालों का जवाब अबतक सामने नहीं आया है। इसलिए प्रियंका की तबियत क्यू बिगडी इस बारे में कुछ साफ कहा नहीं जा सकता।