एअरपोर्ट पर स्पॉट हुई प्रेग्नेंट स्वरा भास्कर; नेटिझन्स बोले, ‘बच्चे का नाम पाकिस्तानी रखना’


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से फिल्मों में नजर नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी के बाद से स्वरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले स्वरा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के जरिए उसने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस को दी थी। इसके बाद उन पर शुभकामनाओं की बरसात हूई। ऐसे में अब स्वरा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस बीच उनके पति फहाद को अलविदा कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

   

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी के साढ़े तीन महीने बाद ही खुशखबरी देकर अपने फैन्स को एक सुखद झटका दिया है। इसके बाद से उनके फैंस बेबी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर को उनके पति फहाद अहमद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस बार उन्होंने ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी है। जिस में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस समय उसके चेहरे पर एक अलग ही जिज्ञासा और अस्वस्थ भाव दिखाई दे रहा था। फहाद उसे सी ऑफ करने आए थे। स्वरा ने पती फहाद को गाल पर किस किया और गले लगाकर अलविदा कहा। ‘मैं कॉल करुंगी’ कहकर उसने पती से बाय कहा फिर पापराज़ी के लिए कुछ पोज दिए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्वरा वास्तव में कहां गई.. यह बताना असंभव है। लेकिन इस वायरल वीडियो से ट्रोलर्स ने एक बार फिर मौका ले लिया है। फहाद से शादी के बाद से ही स्वरा को हर रोज किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जा रहा है। शादी से पहले स्वरा फहाद को भाई कहकर बुलाती थीं। इसे लेकर वह कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इसी पर निशाना साधते हुए एक नेटिजन ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा कि, ‘भाई का बेटा/बेटी…..तो वो हुई फूफी और मम्मा! तोह हबी पापा और मामू जान एक साथ होंगे।’

और एक नेटीझन ने बोला के, ‘इतनी जल्दी बेबी बंप ….और बुरखा बहुत छोटा है..मैडम बुरखा थोड़ा बड़ा किजीये।’ और एक ने कहा के, ‘मतलब ये भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी क्या..?’ और एक ने लिखा, ‘कर दिया कांड.. अब वो तेरे पती को मामा बोले या पापा..? बच्चा कन्फ्युज पैदा होगा।’ तो और एक युजरने बोला कि, बच्चे का नाम पाकिस्तानी रखना।’


Leave a Comment