बँड- बाजा- बरात..!! ‘ग्रँड ताज’ में होगी परिणीती- राघव की शादी; वेडिंग कार्ड का फोटो हुआ व्हायरल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चा कई महीनों से चल रही है। कुछ महीने पहले इस जोड़े की सगाई हुई थी। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके बाद उनके फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा होने लगी। आखिरकार अब राघव और परिणीति की शादी की सही तारीख और जगह की आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है।

   

सगाई के बाद राघव और परिणीति को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। इस बीच उनसे अक्सर शादी की तारीख और वेन्यू के बारे में पूछा जाता था। लेकिन उन्होंने कोई निश्चित जवाब नहीं दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहा है। हाल ही में उनकी शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस में उनकी शादी कब होगी..? कहाँ..? और कितने बजे होगी..? इसकी पूरी जानकारी दी गयी है।

जैसा कि शादी के कार्ड में लिखा है, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आनेवाली 30 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कहा जा रहा है कि उनकी शादी चंडीगढ़ के ग्रैंड ताज होटल में होगी। इस कार्ड मी लिखा गया है की, ‘हम चड्ढा परिवार आप सभी को इस भव्य शादी के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हम सभी आपक हार्दिक स्वागत करते है।’ सूत्रों के मुताबिक, परिणीति चोपडा और राघव चड्ढा सगाई की तरह अपनी शादी भी पुरे पंजाबी रीति- रिवाज के साथ करेंगे।


Leave a Comment