‘ऊॅंची ऊॅंची वादी..’; फिल्म ‘OMG 2’ का पहला गाना दर्शकों के बीच है छाया


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब है। फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय कुमार के कलयुगी भगवान कृष्ण के किरदार ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद अक्षय कुमार फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में भगवान महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार का लुक, फिल्म की कथा और हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना मीडिया में छाया हुआ है। इस गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गाने का टाइटल ‘ऊॅंची ऊॅंची वादी’ है।

   

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का पहला गाना ‘ऊॅंची ऊॅंची वादी’ रिलीज हो गया है। यह गाना एक सामान्य भक्त और भोले भगवंत शिव शंकर के बीच के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। ‘ओह माय गॉड 2’ का ‘ऊॅंची ऊॅंची वादी’ यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में दिख रहा है कि पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। पूजा सामग्री विक्रेता के रूप में साधारण व्यक्तित्व वाले पंकज आस्तिक है और वे भगवान शिव शंकर के बहुत बड़े भक्त हैं। जो अपने भगवंत कि पूजा करते हुए भजन गाते दिख रहे हैं।

गाने में दिखाया गया है कि पंकज का परिवार संकट से जूझ रहा है और कैसे महादेव इस संकट में अपने भक्त का साथ देते हैं। अपने भक्त की मदद के लिए भगवान शिव शंकर कलयुगी अवतार में धरती पर अवतरित होते हैं और भक्त की मदद करते हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। हालांकि, ‘OMG 2’ का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई है। ‘आदिपुरुष’ की तरह ‘OMG 2’ पर भी लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। इसलिए सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिव्यू के लिए भेज दिया है।


Leave a Comment