‘दक्षिण की ओर बिल्कुल मत जाना, क्योंकी..’; ‘चंद्रमुखी 2’ का हॉरर ट्रेलर रिलीज


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सिनेमा जगत की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री हैं। कंगना अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बेबाक और निडर स्वभाव को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना के फर्स्ट लुक के बाद अब ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में कंगना के साथ साउथ एक्टर राघवा लॉरेंस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

   

‘चंद्रमुखी 2’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसका ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें कंगना का स्टनिंग लुक देखने लायक है। इस फिल्म में कंगना वेट्टैयान राजा के दरबार में नर्तकी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जिनकी खूबसूरती और डांस दोनों ही मनमोहक हैं। ‘चंद्रमुखी 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े संयुक्त परिवार से होती है। यह परिवार एक समस्या को सुलझाने के इरादे से एक हवेली में आता है। इन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया जाता है कि हवेली के दक्षिण दिशा में चंद्रमुखी का वास है और इस कारण किसी को भी वहा नहीं जाना चाहिए।

ये कहानी 17 साल बाद फीर दोहराने जा रही है। यह कहानी ‘चंद्रमुखी’ के बारे में है। यह उसकी क्रोधित भावना और अतृप्त भावनाओं की कथा है। चंद्रमुखी 17 साल बाद एक नए मोड़ के साथ अपना बदला लेने के लिए तैयार है। यह कहानी एक राजा और उसकी दरबारी नर्तकी चंद्रमुखी के बारे में है, जो मनमोहक नृत्य करती है।

200 साल पुरानी ये कहानी आज के आधुनिक समय से जुड़ी है। ये इस ट्रेलर की पूरी झलक है। फिल्म में कंगना रनौत और राघवा लॉरेंस के साथ- साथ राधिका सरथकुमार, वडिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।


Leave a Comment