‘चार साल बाद हुई पूजा की वापसी.. अब फिर बजेगा दिल का टेलिफोन’; ‘ड्रिमगर्ल 2’ का ट्रेलर देखा क्या..?


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना 4 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। क्योंकि जिस पूजा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह जल्द ही मिलने आ रही है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसाएंगे। अब ड्रीमगर्ल सिर्फ फोन तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह मिलने भी आ रही है। लेकिन ये मिलना जुलना बेहद रोमांचक होने के साथ- साथ जोखिम भरा भी होने वाला है।

   

लंबे इंतजार के बाद ‘ड्रीमगर्ल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर सिर्फ 3 मिनट 11 सेकेंड का है। लेकिन इन कुछ मिनटों में पेट पकड़ना पडे इतनी हंसी ठूस ठूस के भरी है। आयुष्मान खुराना इस बार पिछले फिल्म में फोन के जरिए की दर्शायी हुई पूजा अब आमने सामने बेहतर तरीके से दर्शाएंगे। इस बार फिल्म की कहानी में काफी बदलाव किये गये हैं। इस फिल्म में पूजा अपने फैंस से रूबरू होंगी। इस बार थिएटर में पूजा सें ना केवल मिलेंगे, बल्कि धमाल भी करेंगे। इस बार नुसरत भरूचा की जगह एक्ट्रेस अनन्या पांडे आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

फिल्म में अनन्या एक वकील की भूमिका निभा रही हैं और आयुष्यमान से शादी करना चाहती हैं। उसके पिता शर्त रखते हैं कि आयुष्मान के पास अच्छी नौकरी होनी चाहिए और शादी के लिए बैंक में 25 लाख रुपये होने चाहिए। जिसके चलते आयुष्मान को एक बार फिर से पूजा का रूप लेना पड़ा है। फिर वही खेल जो हमने पहले पार्ट में देखा था। बस इस बार स्वरूप और ढंग अलग है। फिल्म में अनन्या, आयुष्मान के साथ परेश रावल, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर और राजेश शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ आनेवाली 25 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य हैं।


Leave a Comment