रेप- ब्लॅकमेलिंग- सुसाईड! मन को दहलाएगी 250 लड़कियों से हुए दुष्कर्म की कहानी; ‘अजमेर 92’ का टीजर रिलीज


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड सिने जगत से रिलीज हुई कई फिल्में विवादों में घिरती नजर आई हैं। इसलिए मनोरंजन कम और बहस ज्यादा देखने को मिली। फिल्म का पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और इसके सीन, गाने, डायलॉग बहस का कारण बन गए। ‘पठान’ में ऑरेंज बिकिनी, ‘आदिपुरुष’ में डायलॉग और ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी इस साल के सबसे विवादास्पद विषय बन गए। इसके बाद नए विवाद के साथ- साथ फिल्म ’72 हूरें’ भी चर्चा में है। इसके साथ ही फिल्म ‘अजमेर 92’ का पोस्टर और टिझर रिलीज हो गया है और एक और विवाद शुरू हो गया है।

   

पुष्पेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अजमेर 92’ अब विवादों के केंद्र में है। क्योंकि ‘अजमेर 92’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसमें मेकर्स ने 1987 से 1992 के बीच अजमेर में 250 लड़कियों के रेप की कहानी दिखाई है। टीजर में लड़कियों को पहले न्यूड फोटोशूट कराते और फिर ब्लैकमेल होते दिखाया गया है। जैसा कि टीजर में दिखाया गया है, ये रेप पीड़िताएं ज्यादातर स्कूल और कॉलेज की लड़कियां थीं। शहर के ताकतवर लोगों ने उन्हे ब्लैकमेल किया था। जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई और उनमें से कुछ लड़कियों ने आत्महत्या कर ली।

‘अजमेर 92’ का ये टीजर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सनसनी बन गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने हाल ही में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 जुलाई 2023 थी लेकिन अब इसे बदलकर 21 जुलाई 2023 कर दिया गया है। फिल्म में मनोज जोशी, करण वर्मा, जरीना वहाब, राजेश शर्मा और शालिनी कपूर यह कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है और निर्मिती उमेश कुमार तिवारी ने कि है। सूरज पाल रजक, पुष्पेंद्र सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा यह फिल्म लिखी गई है।


Leave a Comment