‘एक से बढ़कर एक, इस परिवार के रंग है अनेक’; ‘द ग्रेट इंडियन फॅमिली’ का टिझर जारी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद विक्की कौशल एक और नई फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ के बाद अब विक्की कौशल फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ से दर्शकों को हंसाएंगे।

   

फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये न्यूकमर जोड़ी एक नई फिल्म में दर्शकों से रूबरू होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार यानी आज रिलीज किया जाएगा।

YRF ने इस टीज़र को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘दिल थाम के हो जाओ तयार… मारे एंट्री – भजन कुमार। कल आने वाला.. रिमाइंडर सेट करें।’ इस फिल्म में विक्की कौशल, मनोज पाहवा के साथ मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Leave a Comment