लाल ड्रेस.. लाल लिपस्टिक.. नोरा फतेही का कातिल लुक देख कर फैंस हो रहे हैं घायल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का बोल्ड और खूबसूरत अंदाज उन्हें हमेशा भीड़ से अलग बनाता है। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के चलते वह हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए तरह- तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं। नोरा के लुक की वजह से आए दिन लाखों युवा घायल हो रहे हैं। नोरा एक मॉडल, एक्ट्रेस और एक खूबसूरत परफॉर्मर हैं। जब नोरा मूव्ह करती है तो बाकी लोग भी उसके साथ थिरकने लगते हैं। अब भी नोरा एक नया गाना एक नई ऊर्जा के साथ दर्शकों के लिए लेके आ रही हैं। इसकी जानकारी नोराने इंस्टाग्राम पर दी है।

   

नोरा फतेही ने बिना किसी बड़ी हस्ती के सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज नोरा फतेही सिनेमा जगत की हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में अग्रणी स्थान हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। तो वहीं नोरा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। नोरा का नया गाना ‘Sexy In My Dress’ आज रिलीज हो रहा है। इस गाने का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक डे २०२३ के मौके पर नोरा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह शॉर्ट रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनकी अदाएं देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। इसमें नोरा का लुक इतना आकर्षक है कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। इसमें कोई शक नहीं कि नोरा लाल ड्रेस और लाल लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नोरा के इस नए गाने ने फैन्स का ध्यान खींचा है और यह गाना आज शाम ५ बजे रिलीज होने वाला है। बता दे के इस गाने को राजीव देव ने कोरियोग्राफ किया है।


Leave a Comment