‘ना शरम ना लिहाज..’; भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं निकी तंबोली


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली टीवी एंटरटेनमेंट की दुनिया की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। इसके अलावा उनकी बोल्डनेस जगजाहिर है। वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। निकी सोशल मीडिया पर अलग-अलग लुक की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं और फैन्स का ध्यान खींचती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनके बहुत बड़े फॉलोअर्स हैं। तभी तो उनकी तस्वीरें हमेशा वायरल होती नजर आती हैं। लेकिन इस बार निकी की बोल्डनेस उन पर भारी पड़ गई है।

   

अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली निकी इन दिनों भगवा रंग की बिकिनी पहनने को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के एक गाने में दीपिका पदुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। ये विवाद साल का सबसे बड़ा विवाद साबित हुआ। इसी बीच निकी तंबोली ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। निकी ने सोशल मीडिया पर भगवा रंग की बिकिनी में बोल्ड फोटोशूट और वीडियो शेयर किए हैं। जिससे वह खूब ट्रोल हो रही हैं।

भगवा रंग की बिकिनी पहने निकी का ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने कमेंट किया है कि ‘यह हिंदू धर्म का अपमान है।’ एक ने कमेंट किया, ‘बहिष्कार करो.. भगवा रंग पहना है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘हे भगवान हमारे देश की महिलाओं ने भी आजादी का मतलब गलत लिया है।’ अन्य एक ने लिखा, ‘घटियापन दिखाने की सिवा कोई काम नहीं। भारत की संस्कृति ऐसी नहीं है।’


Leave a Comment