Merry Christmas – फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की फिर बदली रिलीज डेट; विजय सेतुपति और कैटरीना के फैन्स हुए नाराज


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Merry Christmas) श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेरी क्रिसमस‘ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ऐसे में दोनों के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच लगातार इस फिल्म की रिलीज डेट बदले जाने से अब फैंस नाराज होते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है।

   
Merry Christmas

कुछ महीने पहले फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कहा था कि, फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। लेकिन रिलीज डेट बदलने की घोषणा करते हुए मेकर्स ने कहा, कि यह फिल्म 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इसके बाद पता चला है कि फिल्म रिलीज की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। (Merry Christmas) जिससे विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ के फैंस ने नाराजगी दिखानी शुरू कर दी है। अब दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज के लिए और इंतजार करना होगा।

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ अब 2024 में रिलीज होनेवाली है, ऐसा बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसमें कहा गया है कि फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 15 दिसंबर 2023 की जगह 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इस हिसाब से फिल्म (Merry Christmas) ‘मेरी क्रिसमस’ रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ को टक्कर देने को तैयार दिख रही है।


Leave a Comment