‘बिग बॉस OTT 2’ में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट्स; फायनल लिस्ट सामने आते ही मचा बवाल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स अब दूसरा सीजन लेकर आए हैं। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमाज पर प्रसारित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो १७ जून २०२३ से शुरू हो रहा है। पिछली बार बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को मशहूर बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहरने होस्ट किया था। लेकिन इस बार ओटीटी शो को सबकी जान भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान होस्ट करेंगे। कुछ ही घंटों में शो शुरू होने से पहले फाइनलिस्ट के नामों की लिस्ट सामने आ चुकी है।

   

जब से मेकर्सने बिग बॉस ओटीटी सीजन २ लॉन्च करने का फैसला किया है, तब से यह शो सुर्खियों में है। साथ ही इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जो अब खत्म होने जा रहा है। इसके अलावा यह सीजन बेहद खास है। क्योंकि इस बार घर के कंटेस्टेंट्स को मिलने वाला राशन दर्शकों के हाथ में होगा। बेशक इस सीजन के बॉस खुद दर्शक होंगे। साथ ही बिग बॉस के घर का लुक भी हमेशा की तरह अनोखा है। इस घर में अलग- अलग शख्सियत और अलग-अलग फील्ड के सेलेब्रिटीज एक साथ दिखने वाले हैं। हाल ही में इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले सेलेब्रिटीज के नामों की कन्फर्म लिस्ट सामने आयी है। इनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं।

बिग बॉस OTT 2′ में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट्स :-

१. आकांशा पुरी –

आकांक्षा पुरी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से डेब्यू किया था। वह बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी पारस छाबड़ा की पूर्व प्रेमिका थीं।

२. जिया शंकर –

जिया शंकर एक अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने रितेश देशमुख की मराठी रोमांटिक फिल्म ‘वेड’ में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिशाचिनी टीवी शो में भी काम किया था।

३. आलिया सिद्दीकी –

आलिया सिद्दीकी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी हैं। वह नवाज के साथ अपने वैवाहिक झगड़ों के कारण सुर्खियों में थीं। उनका असली नाम अंजलि किशोर पांडेय है और उनकी 1 बेटी और 1 बेटा है।

४. फलक नाज –

फलक नाज़ एक अभिनेत्री है। जिसने ‘देवों के देव… महादेव’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ जैसे टीवी शो में अपने काम दर्शकों को प्रभावित किया है। फलक के भाई शीजान को ‘अलीबाबा दास्तान ए काबुल’ की को- स्टार तुनिषा शर्मा के शो के सेट पर मृत पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान फलक भाई के समर्थन के लिए चर्चा में रही हैं।

५. अविनाश सचदेव –

अविनाश सचदेव एक जाने माने टीवी अभिनेता है। ‘छोटी बहू’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ जैसे सिरीयल में उन्होने महत्वपूर्ण किरदार निभायें है। अविनाश फरहान अख्तर के साथ उनकी ‘रॉक ऑन’ फिल्म में भी काम कर चुके है।

६. पलक पुरसवानी –

पलक परसवानी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ कि वजह से जानी जाती है। फार उन्होंने ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘बड़ी देवरानी’ जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। उनकी पूर्व में अभिनेता अविनाश सचदेव से सगाई हुई थी और उन्होंने २०२० में अपनी सगाई तोडी थी।

७. मनीषा रानी –

मनीषा रानी बिहार की एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपना बिहारी स्वैग लेकर आती हैं।

८. केविन अल्मासिफर –

केविन अल्मासिफर ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज़’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। दो बडे रिऍलिटी शो के बाद अब वे बिग बॉस ओटीटी २ में शामिल हो रहे हैं। वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है।

९. बेबिका धुर्वे –

बेबिका धुर्वे टीवी शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं। बेबिका मुंबई की एक डेंटिस्ट हैं, जो एक महाराष्ट्रीयन परिवार से हैं। बेबिका २०२० में मिस इंडिया कंटेस्टेंट भी रह चुकी है।

१०. अभिषेक मल्हान –

अभिषेक मल्हान पीतमपुरा-रोहिणी दिल्ली के रहने वाले हैं। वह एक वाणिज्य स्नातक और एक गेमर है। उसका अपना YouTube गेमिंग चैनल है।

११. पुनीत सुपरस्टार –

पुनीत सुपरस्टार एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। जिन्हें लॉर्ड पुनीत नाम से जाना जाता है। अपने शर्मनाक वीडियो के कारनामों के लिए वे फेमस है।

१२. जद हदीद –

जद हदीद एक लेबनानी मॉडल हैं। वह मोटरसाइकिल के दीवाने है।


Leave a Comment