International Emmy Awards – एकता कपूर और वीर दास ने जीता इंटरनॅशनल एमी अवॉर्ड; मनोरंजन विश्व में फैली खुशियां


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (International Emmy Awards) इस साल के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारतीय कलाकारों का दबदबा रहा है। मशहूर कॉमेडियन और बॉलिवूड अभिनेता वीर दास ने इस साल का एमी पुरस्कार जीता है। साथ ही टीवी जगत की मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एकता कपूर यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय निर्देशक हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया पर अभिनेता वीर दास और एकता कपूर पर शुभकामनाएं बरसाई जा रही हैं।

   

इससे पहले राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। इसके बाद अब कॉमेडी जगत में काम करने वाले अभिनेता वीर दास और टेलीविजन के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाली एकता कपूर को एमी अवॉर्ड मिला है।

(International Emmy Awards) इस बारें में भारतीय कला जगत खुशी जाहिर कर रहा है। इस बीच यह बात सामने आयी है कि, यह पुरस्कार ‘डेरी गर्ल्स सीजन 3’ और वीर दास की स्टैंडअप कॉमेडी ‘लैंडिंग’ के बीच बांटा गया है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एमी अवार्ड्स को टेलीविजन और मनोरंजन उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। ऐसा पुरस्कार प्राप्त करना एक बड़ा सम्मान है। एमी पुरस्कार टेलीविजन कला और विज्ञान अकादमी द्वारा दिया जाने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊंचा सन्मान है। बहुत कम लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। (International Emmy Awards) इस साल वीर दास और एकता कपूरने यह पुरस्कार जीता हैं और भारतीय मनोरंजन विश्व को इस पर गर्व है। इसीलिए हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।


Leave a Comment