Iffi 2023 – भाई ये क्या किया..? IFFI 2023 के रेड कार्पेट पर सलमान खानने किया ‘उस’ महिला को किस; Video हुआ व्हायरल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Iffi 2023) बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं है। उनके बारे में हमेशा कुछ न कुछ चर्चा होती रहती है। सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि इस वक्त बिग बॉस हिंदी सीजन 17 चल रहा है।

   
Iffi 2023 इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करती नजर आ रही है। इसी बीच सलमान ने IFFI 2023 में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भीड में एक महिला को किस किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अभिनेता सलमान खान अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ भारतीय आंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी IFFI 2023 में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे। इस बार उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। इस बीच भीड़ में सलमान का एक महिला को किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सलमान एक फीमेल पैपराजी को गले लगाते हैं और उसके माथे पर किस करते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने कई सवाल उठाए। (Iffi 2023)

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने जिन्हें किस किया वह महिला पत्रकार कई सालों से उनकी बहोत अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में जब रेड कार्पेट पर आते वक्त सलमान ने उन्हें पँपराझी के भीड में देखा तो वो खुद- ब- खुद उनके पास चले गए। (Iffi 2023) इस बार दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी हुई। सलमान खान का यह वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो गया है और कई लोगों ने सलमान की हरकत पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।


Leave a Comment