क्या अदा शर्मा ने खरीदा वहीं घर..? जहां SSR ने की थी खुदखुशी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा हैं। सुशांत की आत्महत्या के बाद उनका परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। ऐसा कहा जा रहा है, जिस घर में उन्होंने आत्महत्या की थी उसे ‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भारी कीमत पर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खुद मुंबई में एक घर खरीदा है। जिसमें पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहते थे।

   

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में अपने आवास में आत्महत्या कर ली। तब से यह घर कई कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच यह बात सामने आई है कि एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुंबई में जो घर खरीदा है वो वही घर है जहा पहले सुशांत रहा करते थे। इतना ही नहीं इस अपार्टमेंट में एक्ट्रेस अदा शर्मा नजर आने के कारण इस बात पर मोहोर लग रही है| ‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा ने भी यह घर खरीदने की खबर की पुष्टि की है। हालांकि, वह कब शिफ्ट होंगी इस पर कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा अभी तक यह भी खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने यह घर खरीदा है या यह किराये पर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस अपार्टमेंट का किराया बढाया था। इस घर को कई लोग खरीदना चाहते थे, लेकिन इसमें अदा ने बाजी मार ली| मुंबई में इस सी फेसिंग दो मंजिला घर के लिए सुशांत साढ़े चार लाख रुपये मासिक किराया देते थे। उनकी आत्महत्या के बाद इस घर में कोई रहने नहीं आया| अक्सर ये घर कई चीजों को लेकर चर्चा में रहता था| इसके बाद अब कहा जा रहा है कि अदा ने ये घर खरीद लिया है| इस बारे में अदा ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है| जब उन्हें इस जगह पर स्पॉट किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर कुछ है तो सबसे पहले मैं आपका मुंह मीठा करूंगी।’


Leave a Comment