‘जोधा अकबर’ के आर्ट डिरेक्टर नितीन देसाई कि खुदखुशी; धोखाधडी का लगा था आरोप


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। हाल ही में मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई नें कर्जत में अपने एन. डी स्टुडिओ में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा काह है। उनकी आत्महत्या की खबर फैलते ही मनोरंजन जगत में शोक के बादल छाये है। नितिन देसाई ने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे शकते। लेकिन तलाश जारी है।

   

फिल्म इंडस्ट्री के लिए नितीन देसाई का निधन बहोत बडी दुःखदायक घटना है। बताया जा रहा है कि, नितिन देसाई पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि नितिन ने आर्थिक तंगी के कारण ही आत्महत्या जैसा बडा कदम उठाया है। नितिन देसाई पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का भी आरोप लगा था। इसलिए नितीन देसाई के आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप सें बताया नहीं जा सकता। नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बडे दुःख से यह कहना पड रहा है कि, दिग्गज निर्देशक नितीन देसाई अब नहीं रहे। ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ आदि कई फिल्मों का निर्देशन नितीन देसाई नें किया है। उन्होंने अपनी कला के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खुद का अलग नाम बनाया। उनका इस तरह से निधन होना फिल्म जगत उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अब तक अपने करियर में कई मराठी, हिंदी फिल्में और ऐतिहासिक नाटक किए हैं। भव्य नाटकों के लिए सेट बनाए हैं। उनके द्वारा बनाया गया सेट हमेशा चर्चा का विषय रहा है। और तो और, अपने भव्य और शानदार करियर के लिए देसाई को चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, देसाई ने अपने करियर में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता है। 2005 में, देसाई ने भव्य एन.डी. स्टुडिओ का निर्माण किया। इसी स्टूडियो में उन्होंने अपनी जीवन यात्रा समाप्त की।


Leave a Comment