Bigg Boss 17 के घर में हुआ डबल एव्हिक्शन; नये साल में ‘इन’ दो सदस्यों का हुआ खेल खत्म


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Bigg Boss 17) फिलहाल ‘बिग बॉस सीजन 17‘ हिंदी चैनल कलर्स टीवी पर चल रहा है। जो काफी लोकप्रिय है। ‘बिग बॉस 17’ की शुरुआत से ही घर में प्रतियोगियों के बीच विवाद चर्चा में रहे हैं। कोई अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहता है। तो कोई अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर सुर्खियों में रहता है। फिलहाल इस गेम में आयशा और मुनव्वर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस हफ्ते आयशा घर से बाहर होंगी ऐसे कहा जा रहा था। लेकिन हुआ यू के आयशा कि जगह घर में हुए डबल एविक्शन में अन्य दो प्रतियोगी बाहर हुए।

   
Bigg Boss 17

‘बिग बॉस 17’ के घर में कल रात पहला डबल एविक्शन हुआ और इसमें सलमान खान ने घर के मजबूत प्रतियोगियों के नाम लीए। इसमें नील भट्ट और रिंकू धवन का नाम शामिल है। (Bigg Boss 17) इस डबल एविक्शन के साथ नील भट्ट और रिंकू धवन का बिग बॉस हाउस में सफर खत्म हो गया है। बिग बॉस के घर में अपनी राय बेबाकी से रखने और मुद्दों पर बहस करने वाली रिंकू धवन अब घर से बाहर हो गयी हैं। जैसे ही सलमान ने रिंकू का नाम लिया तो घर के बाकी सदस्य इमोशनल होते नजर आए।

वहीं इस हफ्ते नील भट्ट, रिंकू धवन, आयशा खान और अभिषेक कुमार यह चार सदस्य एव्हिक्शन के तौर पर नॉमिनेट हुए थे। जिन में से बिग बॉस के घर में रिंकू धवन का सफर खत्म हो गया है। (Bigg Boss 17) इसके बाद बिग बॉस ने नील भट्ट के बेघर होने की घोषणा की तो सभी हैरान रह गए। किसी ने नहीं सोचा था कि डबल एविक्शन के दौरान नील भट्ट घर से बाहर चले जाएंगे। लेकिन अब बिग बॉस के घर में नील भट्ट का सफर भी खत्म हो गया है। गेम से बाहर होने के बाद नील भट्ट ने कई खुलासे किए हैं।


Leave a Comment