क्यू हो गया ना.? अफवाहों के बीच रोमांटिक अंदाज में दिखे आदित्य और अनन्या; फोटो हुई वायरल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। सोशल मीडिया पर हमेशा यह चर्चा होती रहती है कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड सिने जगत में एक नए जोड़े के रिश्ते को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। ‘आशिकी 2’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे जो मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी है उन्हे कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।इस वजह से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे रिलेशनशिप में हैं ऐसा कहा जा रहा था। इस बात पर दोनों में से किसी ने कुछ भी स्टेटमेंट ना देकर बात टाल दी थी। लेकिन अब वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर उनकी डेटिंग की अफवाहें सच बताई जा रही हैं।

   

आदित्य और अनन्या की वायरल तस्वीरें देखकर एक बार फिर से उनके लव अफेयर की चर्चा होने लगी है। हाल ही में आदित्य और अनन्या एक साथ एक कॉन्सर्ट का आनंद लेने गए थे। इस रोमांटिक म्यूजिकल डेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनकी स्पेन वेकेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिलहाल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दोनों स्पेन में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस फोटो से साफ है कि ये कपल स्पेन में एक ही जगह पर एक साथ है।

फिलहाल दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बीच पिछले कई महीनों से रिलेशनशिप में होने की अफवाह है। लेकिन उन्होंने कभी भी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 2022 में आदित्य और अनन्या को एक्ट्रेस क्रिती सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हो गईं। अक्सर उनकी साथ में तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते थे। उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब इनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।


Leave a Comment