इलियाना बिना शादी के बनी माँ; Insta’पर शेअर किया बच्चे का Cute फोटो और नाम


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रोलिंग भी हुई और तरह-तरह के तर्क भी लगाए गए। इसमें भी इलियाना अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करती नजर आईं। इसके बाद हाल ही में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म देने की खुशी सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है। इलियाना ने बच्चे को जन्म दिया है और उन्होंने बच्चे की फोटो भी शेयर की है। इस फोटो के साथ इलियाना ने बच्चे के नाम की भी घोषणा की है।

   

पिछले कुछ महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। गर्भावस्था के दौरान बिना शादी किए गर्भवती होने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनसे पूछा कि इस बच्चे का पिता कौन है..? ऐसे कई सवाल बार-बार पूछे गए।

लेकिन उन्होंने ट्रोलिंग को नजरअंदाज किया और मातृत्व का पूरा आनंद लिया। इसके बाद अब उन्होंने बच्चे की फोटो शेयर कर मां बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है। इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को अपने बेटे को जन्म दिया और उसके जन्म के 5 दिन बाद यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इलियाना ने सोशल मीडिया पर बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। जिसमें बच्चा सोता हुआ नजर आ रहा है। इस के साथ उन्होंने बच्चे का नाम बताते हुए लिखा, ‘कोआ फीनिक्स डोलन से मिलें। जिसका जन्म 1 अगस्त को हुआ।’ साथ में पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं।’ इलियाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उन्हें ढेंरो शुभकामनाएं मिल रही हैं। अफवाह है कि यह इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल का बच्चा है। कुछ दिन पहले उन्होंने एक ब्लर फोटो शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई थी।


Leave a Comment