Ramayana Ranbir Kapoor – ना पार्टी.. ना ड्रिंक!! प्रभू श्रीराम के भूमिका का मान रखेंगे रणबीर कपूर; ‘इन’ आदतों का छोडा साथ


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Ramayana Ranbir Kapoor) रणबीर कपूर को बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में देखा जाता है। रणबीर द्वारा अब तक निभाए गए कई किरदारों को दर्शकों ने सराहा है। इसमें कुछ चॉकलेट लव्हर बॉय रोल्स ने रणबीर को युवाओं के बीच अच्छी तरह से लोकप्रियता दी है। इसके बाद रणबीर ने पिछले कुछ सालों में कई एक्शन भूमिकाएं निभाईं। जिसमें दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज और अलग छवी देखने को मिली। इसके बाद रणबीर जल्द ही एक आध्यात्मिक किरदार में दर्शकों के सामने आ रहे हैं।

   

रणबीर कपूर आने वाले समय में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। बॉलीवुड में कई ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन अब दर्शकों को आने वाली फिल्म ‘रामायण‘ का इंतजार है। (Ramayana Ranbir Kapoor) निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म का निर्देशन करेंगे और रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका निभाएंगे। जिसके लिए रणबीर काफी मेहनत कर रहे हैं। इस रोल की तैयारी के दौरान रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी में कुछ अहम बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि, वह दैनिक जीवन की कई आदतें छोड़ देंगे।

Ramayana Ranbir Kapoor

फिल्म ‘रामायण’ में प्रभू श्रीराम का किरदार निभाना रणबीर कपूर के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए उन्होंने इस भूमिका की पवित्रता बनाए रखने के लिए अपनी जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है। एक लीडिंग चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभू श्रीराम के किरदार को न्याय देने के लिए रणबीर फिल्म की शूटिंग तक शराब पीना, मांसाहार करना और देर रात पार्टी करने की आदतें छोड़ देंगे। (Ramayana Ranbir Kapoor) भगवान श्री राम की भूमिका निभाते हुए, रणबीर ने उनकी तरह शुद्ध और पवित्र जीवन शैली जीने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी। इसमें रणबीर प्रभू श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी।


Leave a Comment