Israel Hamas War – ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मधुरा नाइक की बहन की इजरायल में हत्या; घर में पसरा मातम


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Israel Hamas War) टीवी मनोरंजन की दुनिया में पॉपुलर टीवी सीरीज ‘नागिन‘ फेम एक्ट्रेस मधुरा नाइक को लेकर एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दो दिन पहले इजराइल पे आतंकी समूह हमास ने मिसाइल दागी थी। इसमें कई आम नागरिक मारे गये। इतना ही नहीं, भारी आर्थिक नुकसान होने की बात भी सामने आई है। इस हमले के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन हमलों में एक्ट्रेस मधुरा नाइक की बहन और उनके पति की हत्या हुई। इससे उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए यह खबर दी है।

   

मधुरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में मधुरा इजराइल का समर्थन करती हैं और अपने साथ हुई दुखद घटना की निंदा करती हैं। (Israel Hamas War) इस वीडियो में मधुरा केहती नजर आ रही है कि, ‘मैं मधुरा नायक, भारतीय मूल की यहूदी महिला हूं। हम यहां भारत में केवल 3000 लोग बचे हैं। 7 अक्टूबर से एक दिन पहले हमारे परिवार ने एक बेटी और बेटे को खो दिया है। मेरी कजिन ओडाया और उनके पति को उनके दो बच्चों की नजरों के सामने बेदर्दी से मार दिया गया।

जिस दुख से मैं और मेरा परिवार गुजर रहे हैं उसे शब्दों बयां कर पाना मुश्किल है। आज इजरायल दर्द में है। हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं। कल मैंने अपनी बहन, उनके पति और बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, ताकि दुनिया हमारा दर्द देखे। मैं ये देख हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चला रहे हैं। मुझे यहूदी होने के चलते शर्मिंदा किया गया। ह्यूमिलिएटेड और टारगेट भी किया।’ (Israel Hamas War)

(Israel Hamas War) मधुराने दी जानकारी के मुताबिक, ‘मेरी बहन का परिवार उनके बच्चों के साथ ड्राइव कर घर लौट रहे थे। उन्हें दो बेटियां हैं, एक ३ साल की और दूसरी ६ साल की है। उनके सामने ही उनके माता पिता को गोली से मार दिया है। पुलिस ने बेटियों को परिवार के पास सौंप दिया है। हमें रविवार को उनके मौत की जानकारी मिली। दरअसल अटैक के बाद से ही वो लापता थे। (Israel Hamas War) फिर बाद में हमें ये जानकारी मिली कि बहन के पति मारे गए हैं। लेकिन वो कहां हैं और बाकि मेंबर्स का क्या हुआ है, इसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। रविवार को उनकी बॉडी मिली और पुलिस ऑफिसर ने उनकी बॉडी की शिनाख्त कर हमें जानकारी दी।


Leave a Comment