बेबी इज कमिंग!! विक्रांत मैस्सी बनेंगे पापा; फैन्स के साथ शेअर की ख़ुशी की खबर


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। टीवी सीरियल, वेब सीरीज, फिल्मों से फेम हासिल करने वाले एक्टर विक्रांत मैस्सी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग हाल के सालों में बहोत बढ़ी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन के जबरदस्त फॉलोवर्स है। अलग- अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले विक्रांत जल्द ही असल जिंदगी में एक पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में विक्रांत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी शेयर की है।

   

एक्टर विक्रांत मैस्सी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं और ये खबर खुद एक्टर ने ऑफिशियल सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। जिसकी वजह से अब विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। विक्रांत जल्द ही पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्नी शीतल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपनी खुशी जाहिर की है। विक्रांत ने अपनी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ‘बेबी कमिंग 2024’ लिखे कैप्शन के साथ पोस्ट की।

शीतल और विक्रांत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है और कैप्शन दिया है, ‘जीवन की नई शुरुआत..’। फिलहाल उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस, दोस्त, परिवार और नेटिजन्स बधाइयां दे रहे हैं। वे बच्चे के आगमन को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहे हैं। विक्रांत और शीतल की मुलाकात ALT बालाजी के वेब शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी। लगभग 7 साल तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने फरवरी 2022 में शादी कर ली और अब वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।


Leave a Comment