सीएम के साथ भाईजान पहुंचे बहन अर्पिता के घर; किये बाप्पा के दर्शन


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। पूरे प्रदेश में गणेश उत्सव चल रहा है। आम लोगों के साथ- साथ सेलिब्रिटीज और नेताओं के घर भी गणपती बाप्पा विराजमान हो गए हैं। प्यारे बाप्पा के आगमन के बाद सभी एक- दूसरे के घर बप्पा के दर्शन के लिए जाते नजर आ रहे हैं। इनमें मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ अपनी बहन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस बीच का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

   

बुधवार को बॉलिवूड के भाईजान राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ अभिनेता आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा के घर गणपती बाप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। सलमान खान और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक साथ देखकर सभी का कैमरा उनकी तरफ घूम गया। इस मौके पर सलमान ने सीएम एकनाथ शिंदे के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए। सलमान और सीएम एकनाथ शिंदे की साथ में कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

मुंबई में गणेशोत्सव बडे धुमधाम से मनाया जा रहा है और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने घर में बाप्पा का स्वागत किया है। सलमान खान, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, आयुष शर्मा, सारा अली खान के घर गणपती बाप्पा पधारें है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज लालबाग के राजा के दर्शन के लिए आते दिख रहे हैं।


Leave a Comment