भजन कुमार पंडित नहीं मुसलमान है..? 22 सितंबर को खुलेगा ‘द ग्रेट इंडियन फॅमिली’ का राज


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड सिनेमा के निर्माता-निर्देशक अलग-अलग स्टाइल और थीम वाली फिल्में लेकर आ रहे हैं। इससे सिनेमा इंडस्ट्री में नयापन देखने को मिल रहा है। एक से बढ़कर एक क्वालिटी फिल्में सिनेमाघरों में आने से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। हालिया फिल्में ‘ओएमजी 2’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इसके बाद ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ यह एक नई फिल्म आ रही है। जो हल्की-फुल्की कॉमेडी कर बेहद अहम संदेश देगी।

   

फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें विक्की कौशल एक पंडित परिवार के बेटे हैं जो पूजा पाठ करते हैं। जो स्वयं भगवान के भजन गाते हैं और इसलिए उन्हे भजन कुमार के नाम से जाना जाता है। ऐसे भजन कुमार की मुलाकात एक लड़की यानी मानुषी छिल्लर से होती है। मानुषी और विक्की को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। इसी बीच त्रिपाठी पंडित फॅमिली के घर एक पत्र आता है। जिसमें लिखा है कि ‘7 दिसंबर को आपके घर जो बच्चा आया है, वह मुस्लिम है।’ इस पत्र को पढ़कर हर कोई हैरान हो जाता है। इस पत्र के बाद आगे क्या होगा..? यह कहानी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में दिखाई गई है।

इस फिल्म में पहली बार एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर एक साथ नजर आएंगे। पृथ्वीराज में अपनी उल्लेखनीय शुरुआत के बाद यह मानुषी की दूसरी फिल्म है। जिसमें वह एक्टर विक्की कौशल, मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा के साथ नजर आएंगी। ट्रेलर देखने के बाद यह साफ है कि फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ इमोशन्स की एक रोलर-कोस्टर राइड होने वाली है। लेकिन मानुषी ने एक सशक्त महिला का किरदार निभाया है और यही कारण है कि उनके प्रशंसक फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ 22 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।


Leave a Comment