‘BB OTT – 2’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम; 24 घंटे के अंदर ‘इस’ कंटेस्टेंट को किया घर से बेघर


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। हाल ही में लॉन्च हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही चर्चा का विषय बन गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पहली बार ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के जरिए ओटीटी पर बतौर होस्ट डेब्यू किया है। बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड प्रीमियर में कंटेस्टेंट को पेश किया गया था और महज 24 घंटे के बाद यह बात सामने आई है कि मेकर्स ने एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर कर दिया है। इस कंटेस्टेंट का नाम पुनीत सुपरस्टार है। पुनीत को शो के सदस्यों की आपसी सहमति से बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया है। आइए जानते हैं इसका कारण:-

   

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो के प्रीमियर के बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस हाउस में एंट्री की। शो की शुरुआत में पुनीत का बर्ताव काफी खराब देखा गया था। इस वजह से जाहिर तौर पर बिग बॉस की उन पर कड़ी नजर थी। पुनीत का व्यवहार घर के किसी भी सदस्य को पसंद नहीं आया। इसके अलावा, जब से उन्होंने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया तब से वे लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं वे घर के सामान को भी तोड़ते हुए नजर आए। जिससे बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा। नतीजतन पुनीत को घर में एंट्री करने के बस 24 घंटे के भीतर ही बिग बॉस हाऊस के नियमों का उल्लंघन करने पर घर से बाहर निकाल दिया गया।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पुनीत के व्यवहार में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया। तो बिग बॉस ने उनसे कहा, ‘अगर उन्होंने शो में अपना बर्ताव नहीं बदला तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।’ लेकिन पुनीत ने बिना कुछ सोचे-समझे अपना दुर्व्यवहार जारी रखा। आखिरकार पुनीत के दुर्व्यवहार ने ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में शामिल होने वाले अन्य प्रतियोगियों को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे घर के बाकी सदस्यों ने पुनीत के खिलाफ एक हो कर वोटिंग के जरीए उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस घर में और क्या दिलचस्प चीजें होंगी ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।


Leave a Comment