‘घुटने पर बैठे, गाना गाया और…’; बॉलिवूड सिंगर अरमान मलिक ने की लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड संग सगाई


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड सिने जगत को एक से बढ़कर एक खूबसूरत और सुनने लायक गाने देने वाले मशहूर सिंगर अरमान मलिक कई युवतियों के क्रश हैं। लेकिन लंबे समय से अरमान की जिंदगी में एक खास ‘वो’ हैं। हाल ही में अरमान ने उसके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल नाम दिया है। बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई की है। उन्होंने बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया है।

   

गायक अरमान मलिक ने सोमवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने इस खूबसूरत पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा, ‘…और हमारा सहजीवन शुरू हो गया।’ पहली फोटो में अरमान ऑफ- व्हाइट सूट में घुटनों के बल बैठकर आशना की उंगली में अंगूठी डालते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में आशना के चेहरे की मुस्कान उसकी ख़ुशी जाहीर कर रही है। साथ ही तीसरी फोटो में अरमान आशना के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसके साथ ही अरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को इस अनमोल पल की झलक दिखाई है। इस वीडियो में अरमान अपने लव्ह ऑफ लाईफ आशना के लिए खुद बनाया हुआ गाना ‘कसम से..’ बडे रोमँटिक अंदाज में गाते नजर आ रहें हैं। इस समय आशना के चेहरे पर खुशी झलक रही है। आशना ने इस खास पल में सफेद और लाल रंग की फ्लोरल फ्रॉक पहनी थी। जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। अरमान मलिक की मंगेतर आशना श्रॉफ एक भारतीय फैशन, ब्यूटी ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। उन्हें वर्ष 2023 (भारत) के कॉस्मोपॉलिटन लक्जरी फैशन इन्फ्लुएंसर के रूप में सम्मानित किया गया था।


Leave a Comment