दिल से हिंदुस्थानी!! अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता; स्वतंत्रता दिवस पर दिया हेटर्स को झटका


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड जगत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, उन्हें उनकी कनाडाई नागरिकता के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया है। यह भी कहा गया कि ‘तुम भारतीय नहीं हो, इसलिए भारत छोड़ दो।’ उन्होंने कभी इस पर क्रोध नहीं दर्शाया। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर कर हेटर्स को अच्छा झटका दिया है। कई सालों तक उन पर गैर-भारतीय होने का ठप्पा लगाया जाता रहा। लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह न सिर्फ दिल से बल्कि आधिकारिक तौर पर भी भारतीय बन गए हैं।

   

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर कर भारतीय नागरिकता मिलने पर खुशी जाहिर की है। अक्षय कुमार को आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिकता मिल गई है। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। दूसरे देश का नागरिक होने के बावजूद उन्होंने हमेशा भारत और यहां के लोगों का सम्मान किया है। आखिरकार भारत ने आधिकारिक तौर पर अक्षय को अपनाया है। जिस पर अभिनेता ने खुशी जाहिर की है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भारतीय नागरिकता का सबूत दिखाया है।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी!! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!! जय हिन्द!!’ इस से पेहले एक चॅनेल को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था के, ‘भारत मेरे लिए सब कुछ है और मैंने अब तक जो कुछ भी कमाया है वह इसी देश में रहकर कमाया है। मुझे इस देश के लोगों से बहुत प्यार मिला है और मुझे इस पर गर्व है। मैं भारत में रहने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं। मुझे इस देश में रहने का सम्मान मिला है। मुझे बहुत प्रसिद्धि मिली लेकिन जब लोग मेरी नागरिकता के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है। मुझे कुछ लोगों की मानसिकता से नफरत है। मैंने कभी भी देश और देशवासियों का अपमान नहीं किया। फिर भी ना जाने क्यों ऐसा कहा जाता है।’ अक्षय ने ये अफसोस जताया था। लेकिन अब जब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है तो वह और उनके प्रशंसक खुश हैं।


Leave a Comment