‘लाइफ लॉजिक नहीं मॅजिक का खेल है’; अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खेल के क्षेत्र से जुड़ी कई फिल्में बनी हैं। कुछ बायोपिक हैं और कुछ काल्पनिक हैं। खेल के क्षेत्र में रुचि रखने वाले दर्शकों की ये फिल्में हमेशा पहली पसंद होती हैं। ऐसी ही एक नई फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म का नाम है ‘घूमर’. इस में अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सैयामी खैर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

   
https://www.youtube.com/watch?v=S5ixGOMTliE

जब से अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का पोस्टर रिलीज हुआ है, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर व्हायरल हो रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जो एक पैराप्लेजिक एथलीट को प्रशिक्षण देते नजर आ रहे हैं। इस खिलाड़ी का किरदार एक्ट्रेस सैयामी खेर निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रेरणादायक है। यह फिल्म 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के डायलॉग से होती है और वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सैयामी और अंगद रिलेशनशिप में हैं। लेकिन क्रिकेट उनके लिए प्रायोरिटी है। वह भारतीय टीम में चुनी जाती है और एक दुर्घटना में अपना दाहिना हाथ खो देती है। इसके बाद वह खुद से ही लड़ने लगती है। जिसमें उन्हें अभिषेक का साथ मिलता है। यह कहानी हंगेरियन शूटर कैरोली टैक्स की कहानी से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन बल्की ने किया है और इसमें अभिषेक, सैयामी के साथ अंगद बेदी, शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Leave a Comment