मलायका की रोमॅंटिक पोस्ट देखकर नेटिज़न्स बोले, ‘छिछोरापन छोड़ो और शादी कर लो’


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में तो हम सभी जानते हैं। बॉलीवुड का ये कपल सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहता है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने २६ जून को अपना ३८ वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्हें हिंदी मनोरंजन जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड मलायका कैसे पीछे रहतीं..? तो मलाइका ने भी सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थ डे विश किया था। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

   

अर्जुन और मलायका कई सालों से एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। अक्सर कई जगहों पर इस कपल को खुलेआम एक साथ घूमते हुए स्पॉट किया है। अर्जुन और मलायका दोनों सोशल मीडिया पर खुलेआम एक- दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया और प्रसाद माध्यमों के जरिए अपने रिश्ते का जाहीर इजहार करते नजर आते हैं। ऐसे में यह बहुत स्वाभाविक है कि मलाइका अर्जुन के जन्मदिन पर कोई खास पोस्ट करे। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पे एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें मलायका ने अर्जुन की कुछ अच्छी और कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं।

इन फोटोज के साथ मलायकाने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, विचारक, नासमझ, शॉपहॉलिक, मेरे हैंडसम…। अर्जुन कपूर’। उनकी पोस्ट और अर्जुन कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर कुछ ट्रोलर्सने निगेटिव्ह कमेंट्स शेअर किए है। किसीने अर्जुन को मलायका का बेटा कहा तो किसी ने मलायका को बूढ़ी। इसके अलावा कुछ फैंस ने अर्जुन और मलायका को अब शादी कर ने की सलाह भी दी है| लेकिन हाल ही मैं दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कहते हुए अभी भी शादी का कोई इरादा नहीं ये स्पष्ट किया है|


Leave a Comment