अभिनेत्री ईशा कोप्पीकर के घर आया नन्हा मेहमान; बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी गुड न्यूज़


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इसलिए वह अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अपने निजी जीवन छोटी-छोटी बातें, भिन्न तस्वीरें, वीडियो साझा करते हुए विभिन्न पोस्टद्वारा फैन्स कें साथ जुडी रहती हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। इसी बीच आज ईशा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद प्यारी खुशखबरी शेयर की है। ईशा ने दूसरी बार मां बनने की ये पोस्ट शेयर कर सभी को खुशी का झटका दिया है।

   

ईशा ने ये खबर अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। ईशा दूसरी बार मां बनी हैं और उनके घर एक नन्हा लेकिन बेहद प्यारा मेहमान आया है। इसकी झलक शेयर करते हुए ईशा के चेहरे की खुशी देखने लायक है। यह एक वीडियो पोस्ट है। जिस में शुरुआत में ईशा अपनी सोनोग्राफी फोटो दिखाती हैं। इसके बाद उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर की है। इसे देखने के बाद कोई भी यही सोचेगा कि ईशा खुद प्रेग्नेंट हैं। लेकिन मूलतः ईशा प्रेग्नेंट भी नहीं हैं और उन्होंने किसी बच्चे को जन्म भी नहीं दिया। तो उन्होंने टी- शर्ट के अंदर एक प्यारा सा कुत्ते का पिल्ला छिपा रखा था। तो अब ईशा रिआना के बाद इस छोटे से पिल्ले कि पेट पॅरेंट बन गयी हैं।

ईशा ने २००९ में टिम्मी नारंगी से शादी की और २०१४ में अपनी बेटी रिआना को जन्म दिया। इसके बाद ईशा के परिवार में इस नन्हें पिल्ले की एंट्री हुई है। जिसका ख्याल ईशा अपने बच्चे की तरह रखती नजर आ रही हैं। इस तरह ईशा अनोखे तरीके से दूसरी बार मां बनी हैं। इस वीडियो में ईशा अपनी टी-शर्ट के अंदर से पपी को बाहर निकालती हैं और फिर उसे प्यार से गोद में उठा लेती हैं.. थपकीयां देकर सुलाती है। वहीं ईशा की बेटी पिल्ले के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आप सभी से खुशखबरी छिपा रही थी। लेकिन मैं इसे ज्यादा देर तक छुपा नहीं सकी।’ जैसे ही ईशा ने ये वीडियो शेयर किया तो उनके फैंस बेहद खुश हो गए। इस वीडियो पर सभी ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Comment