Surbhi Chandna – सुरभी चंदना बनेंगी मिसेस शर्मा; 13 साल डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड संग करेंगी शादी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन| (Surbhi Chandana) मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इस जरिए अलग-अलग लुक में फोटो, वीडियो और काम की अपडेट देती नजर आती हैं। जिसके चलते सुरभि हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन फिलहाल वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुरभि चंदना जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

   
Surbhi Chandna

पिछले कई दिनों से सुरभि चंदना के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी। (Surbhi Chandna) आखिरकार उन्होंने खुद अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है| सुरभि अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी कर रही हैं। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह शादी कर रही हैं। 13 साल की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया है।

(Surbhi Chandna) सुरभि चंदना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, ‘मैं 13 साल से उनके जीवन में रंग भर रही हूं, अब हम हमेशा के लिए एक साथ रहेंगे.. हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं।’ सुरभि की इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने शुभकामनाओं की बौछार करते हुए कमेंट्स किए हैं।


Leave a Comment