Rashmika Vijay Wedding – रश्मिका मंदाना करेंगी विजय देवरकोंडा से शादी..? सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Rashmika Vijay Wedding) दक्षिणी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को ‘नेशनल क्रश’ के नाम से जाना जाता है। श्रीवल्ली के पात्र से सुर्खियों में आईं रश्मिका साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिने इंडस्ट्री में भी छाई हुई हैं। उनका फैन बेस बहुत बड़ा है और उनके फॉलोअर्स भी बहुत ज्यादा हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर के साथ फिल्म ‘एनिमल‘ में काम किया था और उनके बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहे थे। अब रश्मिका अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं।

   

बीच में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा था। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी आधिकारीक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन जैसे ही रश्मिका और विजय को कई जगहों पर एक साथ देखा गया, प्रशंसकों का संदेह बढ़ गया। अब कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। इतना ही नहीं, एक जाने-माने चैनल ने कहा है कि रश्मिका विजय शादी करने जा रहे हैं और उनकी सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। (Rashmika Vijay Wedding)

Rashmika Vijay Wedding

शादी को लेकर अभी तक दोनों सेलिब्रिटीज की ओर से कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस खबर के बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल बन गया है। पिछले महीने फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर एक टिप्पणी की थी। तो फैंस के बीच उनके रिश्ते की चर्चा फिर से शुरू हो गई। (Rashmika Vijay Wedding) रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क्या सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ..? या फिर यह अफ़वाह है..? इस बारें में जब ये दोनों जानकारी देंगे तभी सच्चाई सामने आयेगी।


Leave a Comment