Animal Fame Actor – ‘अ‍ॅनिमल’ फेम ऍक्टर है रिअल लाईफ HERO; छत से कुदने वाली लडकी की बचाई थी जान


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Animal Fame Actor) संदीप वाग्गा रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अ‍ॅनिमल‘ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और सभी को चौंका दिया। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। मुख्य भूमिकाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आए कई कलाकारों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें से एक एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर नेटिजन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

   
Animal Fame Actor

ये वीडियो एक्टर मनजोत सिंह का है। जिसमें नजर आ रहा है कि उन्होंने आत्महत्या करने वाली एक युवती की जान बचाई है। एक्टर मनजोत सिंह का ये वीडियो साल 2019 का है। (Animal Fame Actor) जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। इस वीडियो में एक लड़की कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस बार मनजोत ने हौसला दिखाकर इस लड़की की जान बचाई ऐसा इस वीडियो में दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स हैरान हैं और मनजोत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो को मनजोत ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में यह लिखा है कि, ‘यह 2019 में हुआ था। एक लड़की आत्महत्या कर रही थी और भगवान की कृपा से वह बच गयी। (Animal Fame Actor) मैं सही समय पर सही जगह पर था। हम सभी को जीवन में कई समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन कभी- कभी उनका सामना करना और जीना साहस की बात होती है’। मनजोत द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।


Leave a Comment