Trisha Krishnan – साऊथ सुंदरी त्रिशा करेंगी बॉलिवूड इंडस्ट्री में कमबॅक; 13 साल बाद हिंदी सिनेमा में करेंगी काम


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Trisha Krishnan) साउथ सिने इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस त्रिशा ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्म जगत के लिए ये चेहरा नया नहीं है। त्रिशा ने बॉलीवुड सिने इंडस्ट्री में भी काम किया है। लेकिन साउथ में ज्यादा फिल्में करने के बाद वह साउथ एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगीं। साउथ में उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि त्रिशा 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी। जल्द ही वह मशहूर एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

   
Trisha Krishnan

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली त्रिशा ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट जारी किया है। त्रिशा और थलापति विजय की फिल्म ‘लिओ‘ हाल ही में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। (Trisha Krishnan) इसके बाद त्रिशा 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर बड़ा धमाका करने वाली हैं। आने वाले समय में त्रिशा बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस त्रिशा इससे पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करती नजर आ चुकी हैं। 2010 में उन्होंने बॉलीवुड के खिलाडी एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में काम किया था। (Trisha Krishnan) इसके बाद त्रिशा अब विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में अभिनेता सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा वह तमिल फिल्म ‘विदामुयार्ची’ के साथ मलयालम फिल्म ‘आइडेंटिटी’ में भी नजर आएंगी।


Leave a Comment