मैं कभी गाली नहीं देता लेकीन..; ‘आदिपुरुष’ फ़िल्म पर शक्तिमान फेम एक्टर का फुटा गुस्सा


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद इसे कई स्तर से ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड में बडी कमाई करने के बाद अब इसकी कमाई गिरती नजर आ रही है। तो दुसरी तरफ ट्रोलिंग बढ़ती जा रही है। इतनी आलोचना के बाद भी फिल्म अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेकिन दर्शकों का गुस्सा देखकर ये कमाई व्यर्थ लगने लगी है। इसी तरह कला जगत से भी इस फिल्म की आलोचना हो रही है। नब्बे के दशक में लोकप्रिय हुई सीरिअल ‘शक्तिमान’ फेम मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की आलोचना की है।

   

मुकेश जी ने ओम राउत द्वारा रामायण पर आधारित बनाई गई कलाकृति पर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए गुस्सा जाहिर किया है। इस वीडियो में एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा कि, ‘आदिपुरुष के मेकर्स ने जो बनाया है उसकी क्वालिटी बहुत घटिया है। इससे कई दर्शकों को निराशा हुई है। इस फिल्म में उन्होंने किरदारों के मुंह में जो संवाद ठूसे, उसके लिए मूल इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। इस में ओम राउत हॉलीवुड निर्देशकों के काम से काफी प्रभावित नजर आते हैं। इस फिल्म के मौके पर ये साफ देखने को मिला है।

इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने मेकर्स पर जमकर फायरिंग की है। उन्होंने सीधे- सीधे आदिपुरुष के मेकर्स को कोसते हुए कहा, ‘इस फिल्म के मेकर्स को कोई माफी नहीं है। इन्हें ५० डिग्री के तापमान पर जिंदा जला देना चाहिए। उन्होंने हॉलीवुड जैसा कुछ बनाने की योजना बनाई होगी। लेकिन ये बहुत गलत है कि उन्होंने रामायण का अपमान किया है। यदि आप सिनेमाई स्वतंत्रता लेना चाहते थे, तो आपको काल्पनिक कृति बनानी चाहिए थी। लेकिन आपने ऐसा किए बिना रामायण और सबसे महत्वपूर्ण भगवान की छवि का अपमान क्यों किया..?’ उन्होंने ये सवाल ओम राउत से पूछा।


Leave a Comment