‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने के सिंगर अनूप घोषाल का हुआ निधन; लंबी बिमारी बनी वजह


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। पुराने जमाने का लोकप्रिय गीत ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के बंगाली गायक और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अनूप घोषाल का आज निधन हो गया है। अनूप घोषाल के निधन से मनोरंजन जगत में मानो शोक सा छा गया है। अनूप घोषाल ने 1983 की फिल्म मासूम के गाने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ को अपनी आवाज दी थी। उनका यह गाना आज भी उतनाही लोकप्रिय है। इस गाने से अनूप घोषाल प्रसिद्धि में आये थे। लेकिन आखिरकार आज 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

   

अनूप घोषाल को उम्र संबंधी बीमारी के कारण इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान दोपहर 1.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनूप घोषाल को श्रद्धांजलि दी है। इस समय उन्होंने अपनी संवेदनाएं इन शब्दों में व्यक्त की हैं, ‘अनूप घोषाल के जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।’

अनूप घोषाल ने मनोरंजन के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी काम किया है। वह तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक थे। लेकिन गायन के प्रति उनके जुनून ने उन्हें संगीत की दुनिया में सक्रिय रखा। उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में गाने गाए है। सत्यजीत रे की फिल्मों ‘गुपी गायन, बाघा बायन’, ‘हीरक राजार देशे’ (1980) के लिए अपनी आवाज दी। उन्होंने तपन सिन्हा द्वारा निर्देशित एक फिल्म में भी गाना गाया। इतना ही नहीं, 2011 में अनूप घोषाल को ‘नजरुल स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। साथ ही साल 2013 में उन्हें संगीत महासम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


Leave a Comment