Sugandha Sanket – कॉमेडियन जोडे के घर आई नन्हीं परी!! सुगंधा ने दिया बेटी को जन्म; पती संकेत ने दिखाई पहली झलक


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Sugandha Sanket) ‘द कपिल शर्मा शो‘ से घर- घर में मशहूर हुईं कॉमेडियन, सिंगर और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एक प्यारी खबर दी है। सुगंधा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अब सुगंधा मिश्रा मां और उनके पति डॉ. संकेत भोसले पिता बन गए हैं। सुगंधा ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है और उनके पति संकेत भोसले ने अस्पताल से एक वीडियो साझा किया करते हुए अपने पापा होने की ख़ुशी जाहीर की है।

   

इस वीडियो में डॉ. संकेत भोसले ने सुगंधा और उनकी छोटी बेटी की प्यारी सी झलक दिखाई है। (Sugandha Sanket) फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संकेत भोसले ने इमोजी का इस्तेमाल कर अपनी छोटीसी बच्ची का चेहरा छिपा दिया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है की, ‘भगवान का सबसे खूबसूरत चमत्कार, उन्होंने हमें हमारे प्यार के प्रतीक का आशीर्वाद दिया है। हमारी एक खूबसूरत बेटी है। उस पर प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहींये।’

(Sugandha Sanket) यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल होता दिख रहा है। प्रशंसक सुगंधा और संकेत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्की वे अपने चहीतें जोडे की नन्ही बच्ची का दुनिया में स्वागत कर रहे हैं और उसे आशीर्वाद दे रहे हैं।

Sugandha Sanket

इस वीडियो पर कई कलाकारों ने भी कमेंट कर कपल को बधाई दी है। सुगंधा और संकेत 26 अप्रैल 2021 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के 2 साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। दोनों माता-पिता के रूप में एक साथ एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। (Sugandha Sanket)


Leave a Comment