Shreyas Talpade – श्रेयस तलपड़े को पडा दिल का दौरा; इमर्जंसी अँजिओप्लास्टी के बाद जानिये कैसी है तबियत..? कब मिलेगा डिस्चार्ज..?


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Shreyas Talpade) बॉलीवुड के चहेते एक्टर श्रेयस तलपड़े के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। श्रेयस तलपड़े को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस खबर ने फैंस का टेन्शन बढा दिया है और इस के बाद अब श्रेयस की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक एक्टर श्रेयस तलपड़े का इलाज कर रहे डॉक्टर से पता चला है कि, अब एक्टर की हालत ठीक है और आनेवाले २ दिनो तक वे अंडर ऑबजर्वेशन रहेंगे।

   

अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों मुंबई में फिल्म ‘वेलकम टू जंगल‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरुवार को इसी फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। (Shreyas Talpade) इसके तुरंत बाद उनकी पत्नी ने उन्हें अंधेरी के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो पता चला कि श्रेयस के सीने में ब्लॉक है। आवश्यकतानुसार, डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉक्टरों ने यह एंजियोप्लास्टी उन्हें दिल का दौरा पड़ने से पहले ही की थी।

Shreyas Talpade एंजियोप्लास्टी के बाद श्रेयस का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि अगले 2 दिनों में उन्हें डिशचार्ज दीया जाएगा। इस बीच अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ने की खबर गुरुवार को हवा की तरह फैल गई और उनके फैन्स चिंता में पड गए।

श्रेयस की तबीयत कैसी है..? क्या वह ठीक है..? ऐसे सवालों ने जोर पकड़ लिया। (Shreyas Talpade) अब डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत के बारे में जानकारी देने के बाद फैंस को राहत मिली है। अब श्रेयस के फैंस और दोस्त उन्हें पूरा आराम करने और अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।


Leave a Comment