Randeep Hooda Wedding – 45 की उम्र में दुल्हा बने रणदीप; 350 साल पुरानी मैताई रिवाज से रचाई गर्लफ्रेंड के साथ शादी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Randeep Hooda Wedding) फिलहाल मनोरंजन जगत की कई मशहूर जोडिया शादी करती हुई नजर आ रही है। जिन में रणदीप हुडा का भी नाम शामिल हो चुका है। हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणदीप हुडा ने 45 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली। 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक तरीके से रणदीप और लिन की शादी हुई। दोनों की शादी में करीबी रिश्तेदार, परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।

   

पिछले ही हफ्ते में रणदीप ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर कर अपने फैंस को सुखद झटका दिया था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर रणदीप और लिन की पारंपरिक शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Randeep Hooda Wedding एक्टर रणदीप और उनकी पत्नी लिन की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। ये जोड़ी साबित करती है कि प्यार के लिये कोई उम्र की सीमा नहीं होती। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें ऐसा लग रहा है कि उनका विवाह समारोह मणिपुर की पारंपरिक विवाह प्रणाली के अनुसार आयोजित किया गया था।

अभिनेता रणदीप हुडा और लिन लैशराम की शादी 350 साल पुरानी मैताई परंपरा से हुई है। इसके लिए उन्होंने एक खास पारंपरिक पोषाख भी पहना था जानकारी के मुताबिक, रणदीप हुडाने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से उसी जगह शादी की है, जहां महाभारत में अर्जुन ने राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। (Randeep Hooda Wedding) जिस वजह से यह शादी काफी सुरखियां बटोरती नजर आ रही है। इस दौरान, रणदीप और लिन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Leave a Comment