नहीं रहे ‘व्हॉईस ऑफ इंडिया’ फेम गायक मोहम्मद जाकिर हुसैन; हार्ट अटॅक के कारण हुआ निधन


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अमूल स्टार ‘व्हॉइस ऑफ इंडिया सीजन २’ सिंगिंग रिऍलिटी शो फेम सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन का निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। मोहम्मद जाकिर हुसैन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी अंतिम सांस ली।

   

गायक मोहम्मद जाकिर हुसैन अपने पूरे परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर गए थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसलिए उन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद जब डॉक्टर ने उनकी जांच की तो पाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, ऎसी जानकारी प्रतिष्ठित मीडिया माध्यामों से मिली है। उनके निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूब गया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम उनके पार्थिव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गायक मोहम्मद जाकिर हुसैन के निधन की खबर लगते ही धनवार स्थित उनके घर पर उनके फॅन्स का जमाव बढने लगा। हुसैन जी के पार्थिव को बिलासपुर से छत्तीसगढ़ के कोरबा में लाया गया है। उनकी आवाज के कई प्रशंसक थे और हजारों लोग उनके पार्थिव के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। गायक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बचपन से ही संगीत और कला के क्षेत्र की सेवा की है। उनका गायन कौशल बहुतों के लिए एक प्रेरणा है। वे ‘व्हॉइस ऑफ इंडिया सीजन २’ शो के कारण सुर्खियों में आए। इस कार्यक्रम में उन्हें मौका मिला और उन्होंने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।


Leave a Comment