Bigg Boss 17 – दिवाली पर बिग बॉस में होगा धमाका; ‘इस’ कंटेस्टंट का पार्टनर करेगा वाइल्ड कार्ड एंट्री


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Bigg Boss 17) फिलहाल कलर्स टीवी पर ‘बिग बॉस’ का 17‘वां सीजन चल रहा है और यह काफी लोकप्रिय है। बिग बॉस का ये सीजन थोड़ा खास और काफी कुछ बदला हुआ है। खास बात ये है कि इस बार बिग बॉस खुद पक्षपाती हैं। इसलिए शो की बदली हुई थीम और बिग बॉस का बदला हुआ अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है।

   
Bigg Boss 17 हमेशा की तरह इस शो में अलग- अलग फील्ड की मशहूर हस्तियां आई हैं। जिन में अब तक कई झगड़े हो चुके हैं। बिग बॉस के घर में फिलहाल 3 जोड़ियां हैं। इसमें अब एक और जोड़ा शामिल होने जा रहा है।

बिग बॉस के घर में फीलहाल तीन जोड़ियां हैं। अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट के साथ ईशा मालवीय- समर्थ जुरेल। जिसमें अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-निल के बीच झगड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। (Bigg Boss 17) इसी तरह दिवाली के मौके पर बिग बॉस के घर में कुछ और एंट्री होने वाली हैं। इस बार दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री से दिवाली पर धमाका होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस शो में राघव शर्मा की एंट्री होगी। जो एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं।

इसके अलावा जो पहले ही बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके है वो तहलका भाई उर्फ ​​सनी आर्य की पत्नी दीपिका अब वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली है। (Bigg Boss 17) दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका बिनधास्त दबंग अंदाज ही उनके चर्चा में रहने का कारण है। घर में पहले से ही दो जोड़े हैं जिनके झगड़ों से बाकी सदस्य परेशान हैं। इसी तरह दीपिका के बिग बॉस में आने के बाद क्या होगा ये भी देखना दिलचस्प होगा।


Leave a Comment