विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे महाभारत पर फिल्म; पोस्टर हुआ प्रदर्शित


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया था। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज हुई थी। अभिनेता नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। लेकिन अब जल्द ही अग्निहोत्री एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

   

हाल ही में निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आगामी फिल्म का पोस्टर साझा करके नई फिल्म की घोषणा की। फिल्म का नाम ‘पर्व: एन एपिक टेल ऑफ धर्म’ ऐसा है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म एसएल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ पर आधारित है। अग्निहोत्री ने कहा है कि यह फिल्म 3 भागों में बनाई जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म महाभारत पर आधारित है। इस ऐलान के बाद अब फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिले रिस्पॉन्स के बाद दर्शक उनसे काफी उम्मीदें लगा रहे हैं। इसी बीच उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास जादू ना करने की वजह से उनकी आने वाली फिल्म क्या जादू करेगी..? ऐसा सवाल उठ रहा है। महाभारत की मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डालने वाली फिल्म ‘पर्व: एन एपिक टेल ऑफ धर्म’ कब रिलीज होगी..? दर्शक इस वक्त इसी पर चर्चा कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म से किसी की भावनाओं को ठेंच नहीं पोहचेगी।


Leave a Comment